40 लाख का एमडी ड्रग्स के साथ 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
हरदा/एसपी संजीव कुमार कंचन ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रहे मादक पदार्थ व अपराधों को रोकने के निर्देश दिए थे। उसके बाद लगातार जिले में कार्यवाही हो रही है। बीते दिनो हंडिया पुलिस ने गांजा जप्त कर कार्यवाही की थी । अब सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को ग्राम भुन्नास के 3 युवकों को सफेद एमडी पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है तीनों आरोपियों के कब्जे से जब्त किए एमबी पाउडर की मात्रा 204 ग्राम है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 40 लाख है।
इसके अलावा पुलिस ने एक कार भी जब्त की है जिसके माध्यम से सफेद एमडी पाउडर आगर मालवा से हरदा लाया जा रहा था। पुलिस ने बताया मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अतरसुमा के पास घेराबंदी की इस दौरान कार में आ रहे युवकों से
संदेह होने पर पूछताछ के लिए रोका तलाशी के दौरान उनके कब्जे से सफेद एमडी पाउडर बरामद हुआ इस मामले में पुलिस ने भुन्नास निवासी शिवम सिरोही आनंद सिरोही और अमन जाट है।
एसपी संजीव कुमार कंचन ने मीडिया को बताया कि तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी कब से इस गैरकानूनी कारोबार से जुड़े हुए हैं उनके साथ गिरोह में और कौन-कौन शामिल है ।
ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ...
समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण
वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र...
सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई
नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल
76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण
कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण
दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ...
खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...