ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

चोरल नदी में रात तक रेस्क्यू जारी:पूर्व मंत्री का बेटा नदी में कर रहा था पार्टी, पानी बढ़ने से बहा, तलाश जारी

चोरल नदी में रात तक रेस्क्यू जारी:पूर्व मंत्री का बेटा नदी में कर रहा था पार्टी, पानी बढ़ने से बहा, तलाश जारी

इंदौर /पूर्व मंत्री रंजना बघेल का बेटा यशवर्धन शुक्रवार शाम दोस्तों के साथ चोरल नदी के बीच गाड़ी ले जाकर पार्टी कर रहा था। इस दौरान नदी में पानी बढ़ जाने से तीनों दोस्त गाड़ी सहित बह गए। यश कई घंटों तक पेड़ पर फंसा रहा, फिर उसका हाथ छूटा और पानी में बह गया। देर रात तक एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी थी।
बघेल का बेटा यश दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने खुड़ैल के पास स्थित रतबी फाॅर्म हाउस गया था। नदी के बीच गाड़ी खड़ी कर वह पार्टी कर रहा था। तेज बारिश के बाद नदी में पानी का बहाव बढ़ा। इसी दौरान उनकी थार गाड़ी बह गई। तीनों दोस्त करीब आधा किमी तक बह गए। तभी यश ने एक पेड़ की शाखा को पकड़ लिया था।

ओजस को ग्रामीणों ने निकाला

रात 12.30 बजे तक ग्रामीणों ने यश के दोस्त ओजस व एक अन्य को निकाल लिया था। पूर्व मंत्री बघेल भी मौके पर पहुंच गई थीं। भास्कर से चर्चा में बघेल ने कहा कि बच्चे पार्टी करने के लिए गए थे। इसी बीच नदी में पानी बढ़ने से गाड़ी बह गई। कुछ देर तक यश पेड़ की शाखा पकड़कर बैठा रहा। बाद में पानी और तेज हुआ तो वह बह गया। नदी में उसकी तलाश चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.