ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

काले झंडे दिखाते समय कांग्रेस भाजपा कार्यकर्त्ता आमने सामने अश्लील हरकत कर उकसाया

काले झंडे दिखाते समय कांग्रेस भाजपा कार्यकर्त्ता आमने सामने अश्लील हरकत कर उकसाया

 

हरदा। रविवार को भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जिला कांग्रेस के आव्हान पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने असम के सीएम हेमंता बिश्वा सरमा व अन्य के काफिले को काले झंडे दिखाने की कोशिश की इसी दौरान पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर पुलिस वैन में बिठाना शुरू किया इसी दौरान वहाँ यात्रा में चल रहे भाजपा कार्यकर्ता भी इकट्ठा हो गए इसी दौरान के दो वीडियो सोशल मिडिया में खूब वायरल हो रहे है एक वीडियो में कांग्रेस नेता केदार सिरोही पुलिस वैन में सबसे आगे की सीट पर बैठे है और अचानक सिरोही ने अपनी जांघो को ठोकना चालू कर दिया और हाथों से अश्लील इसारे किए जिसके बाद भाजपा नेता प्रहलाद पटेल व सुदीप पटेल ने भी कांग्रेसी नेताओं को उनकी ही शैली में जवाब दिया।
वीडियो देखने पर ऐसा लगता है की कांग्रेसी नेता केदार सिरोही अपनी सीट पर से उठे व अश्लील इशारे करने लगे तभी सुदीप पटेल ने मोर्चा संभालते हुए जैसा केदार सिरोही ने जाँघ ठोकी वैसी ही सुदीप पटेल ने भी जाँघ ठोक कर जवाब दिया
वहीं कांग्रेसी नेताओं ने सोशल मिडिया पर कृषि मंत्री के पुत्र की गुंडागर्दी लिखकर उनका वीडियो डाला तो वहीं भाजपा नेताओं ने भी केदार सिरोही के वीडियो को डालकर लिखा की केदार सिरोही ने उकसाया उसके बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओ ने धैर्य रखा व अपने कार्यकर्ताओ का अपमान होते देख सुदीप पटेल व प्रहलाद पटेल ने कांग्रेसी नेताओं को उनकी भाषा में ही जवाब दिया।

इनका कहना है
जन आशीर्वाद यात्रा सफल रही। यात्रा पर हमला कांग्रेस के नेताओ ने किया। पुलिस असहाय नजर आ रही थी। केदार सिरोही ने महिला बुजुर्ग बच्चो को उकसाया, क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। वाहन का कांच नही फोड़ा, आरोप झूठे है। उलटे कांग्रेस के नेता पुलिस वाहन के अंदर से देख लेगे मारने का इशारा कर रहे थे। , उनके विरोध में कार्यकर्ताओं का मनोबल न टूटे, इसलिए बीजेपी के पक्ष में कार्यकर्ता ने सिर्फ नारेबाजी की किसी भी प्रकार का कोई हमला नही किया गया।
सुदीप पटेल हरदा

Leave A Reply

Your email address will not be published.