ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

रेल मंत्री से खिरकिया में तीन ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की

रेल मंत्री से खिरकिया में तीन ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की

खिरकिया।गुरुवार को भाजपा एवं नगर विकास समिति के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने नई दिल्ली पहुंचकर सांसद दुर्गादास उइके के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से खिरकिया रेलवे स्टेशन पर तीन ट्रेनों अजमेर-हैदराबाद एक्सप्रेस, दानापुर पुणे तथा सूरत-वाराणसी ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग की।सांसद प्रतिनिधि महेंद्रसिंह खनूजा ने बताया कि चूंकि गुरुवार को लोकसभा का सत्र देर रात तक चला, इसलिए रेल मंत्री से प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं हो सकी।देर शाम को सांसद श्री उइके ने रेल मंत्री से वीडियो कॉल कर प्रतिनिधि मंडल की बात कराई।रेल मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वे लोकसभा के सत्रावसान के बाद इन मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर जरूरी कार्यवाही करेंगे।इस दौरान उन्हें उक्त तीनों ट्रेनों के स्टॉपेज का मांग पत्र तथा मप्र के कृषि मंत्री कमल पटेल का अनुशंसा पत्र मेल किया गया।प्रतिनिधि मंडल में सांसद प्रतिनिधि महेंद्रसिंह खनूजा, विधायक प्रतिनिधि पूनमचंद गुप्ता, नगर विकास समिति अध्यक्ष अनिल दरबार, सचिव राजेश मेहता तथा भाजपा नेता सुनील कुमार जैन शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.