ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

नए संसद भवन में देखी लोकसभा की कार्यवाही

नए संसद भवन में देखी लोकसभा की कार्यवाही

खिरकिया।शहर के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचकर नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा में क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके के माध्यम से लोकसभा की कार्यवाही देखी। प्रतिनिधि मंडल में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि पूनमचंद गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद प्रतिनिधि महेंद्रसिंह खनूजा, भाजपा नेता सुनील कुमार जैन, नगर विकास समिति के अध्यक्ष अनिल दरबार तथा सचिव राजेश मेहता शामिल थे।
सांसद प्रतिनिधि महेंद्रसिंह खनूजा ने बताया कि उस समय लोकसभा में उत्तर प्रदेश के बागपत संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ सत्यपाल सिंह का सम्बोधन चल रहा था। लोकसभा में डॉ सत्यपाल सिंह नारी शक्ति वंदन अधिनियम, विज्ञान, वैज्ञानिक, वेद एवं भारतीय संस्कृति पर अपने विचार रख रहे थे। श्री खनूजा ने बताया कि नया संसद भवन कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। त्रिकोण के आकर में बनाई गई नई संसद भवन की दिव्यता-भव्यता ने लोगों का दिल जीत लिया है। इससे पहले सांसद दुर्गादास उइके ने संसद भवन में प्रवेश करने के दौरान बताया कि सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत इस नए संसद भवन का निर्माण कराया गया है।इस भवन में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल बनाया गया है। नए संसद भवन में संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान भी है।नए संसद भवन के तीन मेन गेट हैं। ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्मा द्वार। वीआईपी, सांसदों और विजिटर्स की एंट्री अलग-अलग गेट से होती है। नए संसद भवन में लोकसभा के 888 और राज्यसभा के 300 सांसदों के बैठने की व्यवस्था की गई है।तिकोने आकार में बना नया संसद भवन चार मंजिला है। ये पूरा कैम्पस 64 हजार 500 वर्ग मीटर के दायरे में फैला हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.