ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

जीवन में संकट आते हैं लेकिन आपकी निष्ठा भगवान की प्रति होना चाहिए। जया किशोरी

आध्यात्मिक सत्संग की गंगा का दूसरा दिन

जीवन में संकट आते हैं लेकिन आपकी निष्ठा भगवान की प्रति होना चाहिए। जया किशोरी

हरदा। नेहरू स्टेडियम में चल रही नानी बाई का मायरो कथा के दूसरे दिन मोटिवेशन सत्संग के रूप में जया किशोरी ने कहा कि जीवन में संकट आते हैं लेकिन आपकी निष्ठा भगवान की प्रति होना चाहिए। जिसमें भगवान श्री कृष्ण जो द्वारका में बैठे हुए हैं। उन पर विश्वास रखना चाहिए। वे कहती है कि हंसी मजाक की चाय की दुकान होती है लेकिन शाश्वत सत्यता यह है कि गुजरात में द्वारकाधीश ही आप सबके मन की बात सुन लेते हैं और जिनको अपने बिगड़े काम बनाना हो तो वे प्रभु श्री द्वारकाधीश का स्मरण करें क्योंकि वे ही सत्य की दुकान है। उन को मन से पुकारो। वे चले आएंगे और आपके जीवन की जो हुंडी है। वे भर देंगे।
पितृपक्ष में चल रही कथा पर जया किशोरी ने कहा कि पितरों के प्रति सच्चा स्मरण आपकी सच्ची पूंजी सत्यता और वचन है। साथ ही व्यक्ति को जिद्दीपन को त्यागना चाहिए क्योंकि जिद्दीपन ही क्रोध की उत्पत्ति का केंद्र है।
उन्होंने अपने सत्संग भाव में इस बात को प्रमाणित करने की कोशिश की कि कुछ प्रतिष्ठित व्यक्ति ही समाज को टारगेट करते हैं। आस्था पर हमला करते हैं। ऐसे लोगों से समाज को सावधान रहने की जरूरत है। इन सब बातों के बीच केदारराग की भी बहुत जरूरत है। कृषि मंत्री कमल पटेल भजनों पर मंत्र मुक्त होकर झूमते हुए नजर आए इस दौरान संदीप पटेल सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.