ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर व एसपी ने सीमावर्ती ग्रामों का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी

कलेक्टर व एसपी ने सीमावर्ती ग्रामों का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी

हरदा / विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्टर ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों के दल के साथ सीमावर्ती ग्रामों का दौरा किया। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान हंडिया, छीपानेर, गंजाल नदी, टेमागांव सहित जिले की सीमा पर स्थित ग्रामों का दौरा किया। उन्होने जिले की सीमा पर निरीक्षण चौकी स्थापित कर निर्वाचन के दौरान अन्य जिलों से हरदा जिले में आने वाले नागरिकों पर नजर रखने तथा वाहनों की जांच करने के निर्देश दिये। निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार स्थैतिक निगरानी दल गठित किये जा चुके है। ये निगरानी दल अन्य जिलों से आने वाले वाहनों व नागरिकों पर सतत नजर रखेंगे। कलेक्टर श्री गर्ग ने जिले की सीमा पर बेरियर लगाकर वाहनों को रोकने तथा उनकी जांच करने के लिये आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश एसडीएम व तहसीलदार को दिये। उन्होने जांच चौकी में फर्नीचर, विद्युत व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये भी कहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.