ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर गर्ग ने दौरा कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं देखीं

कलेक्टर गर्ग ने दौरा कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं देखीं

हरदा/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बुधवार को छीपानेर में जिला की सीमा पर स्थापित जांच चौकी का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले की सीमा पर निरीक्षण चौकी स्थापित कर स्थैतिक निगरानी दल तैनात किये गये है। ये दल निर्वाचन के दौरान अन्य जिलों से हरदा जिले में आने वाले वाहनों की जांच लगातार कर रहे है। कलेक्टर श्री गर्ग ने स्थैतिक निगरानी दल में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिये कि हरदा जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की जांच करें और निर्वाचन आयोग के प्रावधान अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
एसडीएम कार्यालय टिमरनी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश
कलेक्टर श्री गर्ग ने एसडीएम कार्यालय टिमरनी पहुँच कर विधानसभा निर्वाचन के लिये तैयार रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होने एसडीएम श्री महेश बड़ोले से कहा कि विधानसभा निर्वाचन के लिये जिला निर्वाचन कार्यालय से जो भी सामग्री की आवश्यकता हो, उसकी डिमाण्ड भेज दें। उन्होने टिमरनी क्षेत्र में सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही की जानकारी भी एसडीएम श्री बड़ोले से ली। कलेक्टर श्री गर्ग ने विधानसभा निर्वाचन के अभ्यर्थियों के लिये सुविधा केन्द्र स्थापित कर उन्हें आवश्यक अनुमति समय सीमा में उपलब्ध कराई जाएं। उन्होने टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक सभाओं के लिये मैदान व स्थान चिन्हित कर लें और निर्धारित स्थान पर ही आमसभाएं करने की अनुमति अभ्यर्थियों को दी जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.