ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

गरबा के दौरान मतदान उत्सव को मनाने की अपील पहली बार मतदान करने की खुशी कि जाहिर

गरबा के दौरान मतदान उत्सव को मनाने की अपील

पहली बार मतदान करने की खुशी कि जाहिर

 

 

 

 

 


हरदा। एक और जहां जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा चुनावी उत्सव को मनाने के लिए जन जागरूकता संदेश दिया जा रहा है वही नवरात्रि के इस पावन पर्व पर हरदा की बादर विहार कॉलोनी में श्री भैरव बाबा गरबा उत्सव समिति की बालिकाओं द्वारा होने वाले गरबा उत्सव में भी मतदान जागरूकता का संदेश दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक राम नेमा ने बताया की तीन दिवसीय गरबा उत्सव के समापन के दौरान गरबा करने वाली बालिकाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। गरबा कर रही आस्था नेमा, निशा शर्मा ने बताया कि वे पहली बार अपने मत का उपयोग करेंगे जिससे वह बहुत खुश हैं उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव का उत्सव 5 साल में एक बार आता है इसमें सभी लोगों को अपने मत का उपयोग कर इस पर्व को मनाना चाहिए। कार्यक्रम के समापन के दौरान गरबा करने वाली ,वंशिका बादर, निशा शर्मा, मंजुला नेमा, पूजा शर्मा, पलक शर्मा ,जानवी सोलंकी, स्नेहा सहित अन्य बालिकाओं का समिति द्वारा सील्ड देकर सम्मान किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.