ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर गर्ग ने दूरस्थ मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

कलेक्टर गर्ग ने दूरस्थ मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया
हरदा/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के साथ रविवार को टिमरनी विधानसभा के दूरस्थ ग्रामों का दौरा कर वहां स्थित मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर व एसपी ने ग्राम सोडलपुर, नजरपुरा, रहटगांव, बड़वानी, राजाबरारी, कायदा, रवांग, लोधीढाना, टेमागांव और कुमरूम का दौरा किया। कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के आने और जाने के लिये अलग-अलग दो दरवाजे की व्यवस्था करने के लिये कहा। उन्होने सभी मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेम्प बनवाने की हिदायत जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी।कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी मतदान केन्द्रों पर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये भी कहा। साथ ही उन्होने पावर बेकअप के लिये इन्वर्टर व बेटरी जैसी व्यवस्थाएं करने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिये। उन्होने सभी पंचायत सचिवों से कहा कि मतदान केन्द्र तक आने के लिये मार्गों की रिपेयरिंग कराई जाए। उन्होने 16 नवम्बर को रात्रि में मतदान दलों के रूकने और खाने की व्यवस्था कराने के निर्देश भी पंचायत सचिवों को दिये। उन्होने सभी मतदान केन्द्रों पर दीवार घड़ी लगवाने के लिये भी कहा। कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्राम केली और रवांग के मतदान केन्द्र को आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में तैयार करने के निर्देश जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिये

Leave A Reply

Your email address will not be published.