ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज, निकलेगी बाइक रैली

भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज, निकलेगी बाइक रैली

खिरकिया। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं हरदा-खिरकिया विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल के चुनाव प्रबंधन हेतु भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज 30 अक्टूबर को होगा। कार्यालय शुभारंभ के पहले छीपाबड़ से खिरकिया तक एक विशाल बाइक रैली भी निकाली जाएगी। इस दौरान कृषि मंत्री तथा भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल भी मौजूद रहेंगे। भाजपा के मंडल अध्यक्ष संतोष कलम ने बताया कि नगर के बालाजी गेट के पास दोपहर 12.30 बजे भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कृषि मंत्री कमल पटेल करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा सहित पार्टी के सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, मोर्चा अध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यालय शुभारंभ के पहले सुबह 11.30 बजे शहर के छीपाबड़ स्थित तालाब के पास से बाइक रैली निकालेगी। यह बाइक रैली छीपाबड़ के महाराणा प्रताप चौक, थाना चौराहा, मेन रोड, मंडी गेट, वंदना होटल चौराहा से सब्जी मंडी, आनंदनगर, बालाजी मंदिर के सामने से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.