ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

भाजपा की महिला नेत्रियों ने शहर के वार्डो में किया भाजपा के पक्ष में सघन जनसंपर्क

भाजपा की महिला नेत्रियों ने शहर के वार्डो में किया भाजपा के पक्ष में सघन जनसंपर्क

खिरकिया। हरदा-खिरकिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का जनसंपर्क भाजपा मंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जोर पकड़ चुका हैं। शहर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के चुनाव प्रचार की कमान महिला शक्ति ने संभाल ली हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा की महिला नेत्रियों ने भाजपा प्रत्याशी एवं कृषि मंत्री कमल पटेल के पक्ष में शहर के वार्ड क्रमांक-1, 2 एवं 3 में सघन जनसंपर्क किया। समाजसेविका अमृता संदीप पटेल के साथ नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्रसिंह खनूजा, भाजपा पार्षद फूलबाई उईके, नेहा रविन्द्र दुआ, लक्ष्मी संजय यादव, सोनम पीयषू सोनी, रमा सत्यनारायण गौर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी राजेश गुप्ता एवं अरूणा पांडे आदि ने वार्डो में जनसंपर्क के दौरान ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा महिला वर्ग के लिए लागू की गई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। खासकर महिलाओं को अवगत कराया कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य शुरू किया हैं। इस योजना के तहत अभी लाड़ली बहनों को 1250 रूपए प्रति माह मिल रहे हैं और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं को 3 हजार रूपए तक मिलेंगे। जनसंपर्क के दौरान भाजपा की रीति-नीति से महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग को अवगत भी कराया गया। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष विजयंत गौर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सोनू तिवारी, राजदीश शर्मा, यश पांडे सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.