ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

गांवो में कमल की रंगोली सजाकर किया कमल का वेलकम, तो कहीं किया गया तुलादान,

गांवो में कमल की रंगोली सजाकर किया कमल का वेलकम, तो कहीं किया गया तुलादान,

भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल का ग्राम सामरधा नीमगांव सहित दो से अधिक गांवो में जनसंपर्क

हरदा। ज्यो- ज्यो लोकतंत्र महापर्व की मतदान की तिथि के साथ दीपोत्सव दिवाली नजदीक आती जा रही है त्यों- त्यों प्रदेश में चुनावी माहौल अपने शबाब पर आता जा रहा है। चुनावी युद्ध के बीच प्रमुख राजनैतिक दलों में चुनाव प्रचार का शंखनाद हो चुका है। जोर- आजमाइश का दौर शुरू है। कमल पटेल ने कमल के साथ चुनाव को रोचक बना दिया है।
रोचकता की इस दौड़ में भाजपा प्रत्याशी एवं किसान नेता कमल पटेल कोई कसर बाकी नहीं रख रहे। वैसे भी चुनाव के पूर्व भी क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं लेकिन चुनाव तो चुनाव मतदाता के बीच जाना है जन समर्थन मांगना है। भाजपा प्रत्याशी एवं किसान नेता कमल पटेल हरदा के दो दर्जन से ज्यादा गांवो में गुरुवार को सघन जनसंपर्क किया। सुबह 10:00 बजे वे ग्राम सामरधा चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत जनता जनार्दन से जनसंपर्क शुरू किया। बड़े बुजुर्ग, महिलाएं, बहने मजदूर, किसान सभी वर्ग के लोगों से मंत्री पटेल उनका मत और आशीर्वाद लेने गांव गांव गए। ग्राम नीमगांव में गांव की बेटियां रंगोली सजाकर जिसमें कमल खिलाकर कृषि मंत्री कमल पटेल का स्वागत किया गया वहीं ग्राम नीमगांव क्षेत्र की जनता जनार्दन उनका फलों से तुलादान कर रही थी। दूसरी तरफ बुजुर्ग महिलाओं से लेकर बहने उन्हें आशीर्वाद दे रही थी।भाजपा प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल इसके बाद नीमगांव, मिर्जापुर , उणडावा, छिड़गांव, रेवापुर, पीपलघटा, ढोलबैड़ी, ऐडाबेड़ा, जामलीटप्पर, जामली, पाँचातलाई, इटारसीटप्पर, डोमरी पहुंचे आगामी 17 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.