ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

कांग्रेस पर जमकर बरसीं स्मृति ईरानी, बोलीं- रामसेतु का अस्तित्व न मानने वाले आज मंदिर-मंदिर घूम रहे

कांग्रेस पर जमकर बरसीं स्मृति ईरानी, बोलीं- रामसेतु का अस्तित्व न मानने वाले आज मंदिर-मंदिर घूम रहे
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग रामसेतु के अस्तित्व से इनकार करते थे आज वही सत्ता पाने के लिए मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता हम पर कटाक्ष करते हुए कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। उनको बता दूं कि हम मंदिर वहीं बना रहे हैं और तारीख भी बता रहे हैं।

हरदा।खिरकिया के लाल कुआं सभा स्थल पर भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल के पक्ष में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग रामसेतु के अस्तित्व से इनकार करते थे, आज वही सत्ता पाने के लिए मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के तमाम नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस पर एक के बाद एक कई तंज कसे।

*क्या कुछ बोलीं स्मृति ईरानी?*

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता हम पर कटाक्ष करते हुए कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। उनको बता दूं कि हम मंदिर वहीं बना रहे हैं और तारीख भी बता रहे हैं। 22 जनवरी, 2024 को रामलला मंदिर में विराजित होंगे। आप भी आना। एक रैली को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने मतदाताओं से कहा कि अगर आप राम भक्त हो तो भाजपा को जिताना।

*कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी*

स्मृति ईरानी ने हरदा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खिरकिया के लाल कुआं पर जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी में 40 साल एक परिवार ने राज किया। पूरे क्षेत्र में न तो कलेक्टर था, न किसानों के लिए खाद थी, न ही बीज था। परिवार ने गरीबों को गरीब ही रखा।
उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के झांसे में न आना। हमारी सरकार गरीबों को प्रताड़ित नहीं करती, हम भूखे पेट किसी को सोने नहीं देते। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा कोमल सुदीप पटेल नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह देवी सिंह सांखला गंगा विशन मुनीम मंडल अध्यक्ष संतोष कलम सुनील जैन नेहा रविंद्र दुआ सोनम सोनी जिला अध्यक्ष विजय जेवलिया अशोक भंडारी शाहिद बड़ी संख्या महिला पुरुष शामिल थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.