ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

एमपी में है चोरी की सरकार राहुल गांधी आम सभा को संबोधित कर राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में मांगा वोट

एमपी में है चोरी की सरकार राहुल गांधी

आम सभा को संबोधित कर राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में मांगा वोट

जंगल खत्म होते ही वनवासी कहा जाएंगे।
अंग्रेजी के बजाए हिंदी सीखने पर जोर दे रही बीजेपी

हरदा/कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदा जिले के सिराली में आयोजित चुनावी सभा में शामिल हुए पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया उन्होंने टिमरनी और हरदा और खिरकिया विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगा उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग आपके बच्चों को हिंदी सीखने का जोर दे रहे हैं। अंग्रेजी सीखने से मना करते हैं, ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि आपके बच्चे विदेशों में जाकर नौकरी न कर पाए।विदेशी कंपनी में काम न कर पाएं, कम्प्यूटर न चला पाए, आईटी सेक्टर में काम न कर पाए। बल्कि ये चाहते है कि इनके बच्चे अंग्रेजी सीखें और डॉक्टर, इंजीनियरिंग कर विदेशों में काम करें।

किसानों के हित में काम किया राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के लिए कांग्रेस ने वादा किया था और हमारी सरकार यह वादा पूरा किया है किसानों का कर्ज माफ किया है बीजेपी अडानी जैसे लोगों का कर्ज माफ करती है

एमपी में है चोरी की सरकार

अपनी सभा के दौरान राहुल ने 15 महीने की कांग्रेस सरकार के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने करीब 25000 किसानों का कर्ज माफ किया था जो कि बीजेपी पचा नहीं पाई और उसने जनता से कांग्रेस पार्टी की चुनी हुई सरकार को छीन लिया। तो वहीं बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों की चोरी कर भाजपा ने प्रदेश में सरकार तो बना ली, लेकिन यह चोरों की सरकार है। क्योंकि आपने तो कांग्रेस को जिताया था लेकिन बीजेपी वालों ने अपने बड़े-बड़े दोस्तों से पैसे लेकर विधायकों को तोड़ लिया। राहुल ने मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि। सरकार ने कर्ज माफी का वादा किया था जिसे पूरा कर दिया। राहुल ने कहा कि शिवराज सरकार 50% कमीशन लेती है। नरेंद्र सिंह तोमर जी के बेटे का वीडियो वायरल होता है, PM मोदी कुछ नहीं कहते। बच्चों के मिड-डे मील में घोटाला किया जाता है। मृत लोगों का इलाज कर दिया जाता है। व्यापम घोटाले में 1 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद किया गया। मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस दौरान कांगड़ा जिला अध्यक्ष ओम पटेल अभिजीत शाह आरके दोगने जनपद अध्यक्ष रानू दशरथ पटेल लक्ष्मी नारायण पवार प्रेम नारायण मीणा अमीर पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.