ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कृषि मंत्री कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला कांग्रेस दो मुही और झूठोलो लोगों की पार्टी कमल पटेल हरदा के विकास में कांग्रेस की कोई रुचि नही: कमल पटेल

कृषि मंत्री कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस दो मुही और झूठोलो लोगों की पार्टी कमल पटेल

हरदा के विकास में कांग्रेस की कोई रुचि नही: कमल पटेल

हरदा ।भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर एवं किसान नेता हरदा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कमल पटेल ने कांग्रेस पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कहती कुछ और करती कुछ है। पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दो मुंही पार्टी है। एक मुंह से कुछ बोलती है। दूसरे मुंह से कुछ और बोलती है। हरदा जिले के विकास में कांग्रेस की कोई रुचि नहीं है। 2018 के बाद 15 महीने कांग्रेस की गवर्नमेंट रही। क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी उदासीन रही। 11 जुलाई 2019 में मैंने मध्यप्रदेश की विधानसभा में प्रश्न पूछा था कि मेरी विधानसभा के खिरकिया क्षेत्र में शासकीय महाविद्यालय कब तक स्वीकृत कर दिया जाएगा। तब उस समय के कांग्रेस के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने जवाब में कहा कि महाविद्यालय की खिरकिया में जरूरत ही नहीं है।
कमल पटेल ने कहा कि 2020 में भाजपा की सरकार द्वारा बनी तो हमने शासकीय महाविद्यालय खिरकिया मे स्वीकृत कराया और आज की स्थिति में 40 से अधिक बच्चे उस महाविद्यालय में पढ़ रहे हैं और नया भवन भी बनकर तैयार हो गया है।
 पटेल ने क्षेत्र की जनता से अपील जारी करते हुए कहा कि विकास और भाजपा एक दूसरे के पर्याय हैं। हम जो कहते हैं वह करते हैं। इसलिए कांग्रेसियों के झूठोले दावों और बादो से दूर रहकर कमल के साथ कमल खिलाने का आशीर्वाद दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.