ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

भाजपा सरकार देश के हर व्यक्ति के हित के लिए काम करती है राजनाथ सिंह

भाजपा सरकार देश के हर व्यक्ति के हित के लिए काम करती है राजनाथ सिंह

भाजपा जो कहती है वही करती है, राम मंदिर हमारी सरकार बना रही है हमने तीन तलाक करा खत्म
– केंद्रीय रक्षा मंत्री


हरदा/ शहर में परशुराम चौक पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल के समर्थन आम सभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सांप्रदायिकता नहीं फैलाती है और सभी लोग आपस में भाईचारे की तरह रहते हैं जहां हिंदू ,मुस्लिम, सिख ,इसाई सभी लोगों का भाजपा सम्मान करती है जहां हमारी सरकार आते ही कश्मीर में धारा 370 और तीन तलाक जैसे मामले को समाप्त किया और मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम हमारी भाजपा सरकार ने किया है
मतदान की तारीख नजदीक आते ही सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है शहर में केंद्रीय रक्षा मंत्री ने आम सभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की ओर कहा भाजपा जो कहती है वो करती है 17 तारीख को होने वाले मतदान के लिए बीजेपी कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है और अपने स्टार प्रचारकों के माध्यम से जनता को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते है आज हरदा के परशुराम चौक पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा का आयोजन किया गया जिसमें राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा जो कहती है वो करती है हमने कहा था की दोनों सदनों में हमे पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा तो हम राम मंदिर का निर्माण करेंगे,कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे,तीन तलाक को खत्म करेंगे ओर जैसे हमे पूर्ण बहुमत मिला हमने चुटकियों में 370 हटाई,3 तलाक खत्म किया और राम मंदिर का निर्माण कराया इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, वरिष्ठ नेता गौरी शंकर मुकाती ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कोमल सुदीप पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, युवा नेता संदीप पटेल मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.