ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

जिनालय की वर्षगांठ पर हुआ महामस्तकाभिषेक

जिनालय की वर्षगांठ पर हुआ महामस्तकाभिषेक

खिरकिया।कॉलेज रोड पर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर की चौथी वर्षगांठ पर गुरुवार को मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की विशाल प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक हुआ।इस अवसर पर समाजजनों ने प्रभावना स्वरूप एक जुलूस भी निकाला, जो मंदिर से शुरू होकर मेन रोड होते हुए मंडी से वापिस मंदिर पहुंचा।जहां इंद्र वेशधारी पुरुषों ने महामस्तकाभिषेक में भाग लिया।इस अवसर पर शांतिधारा करने का सौभाग्य अंशुल जैन, राहुल जैन,नीलेश जैन तथा नीतेश जैन को मिला।इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि इस जिनालय का शुभारंभ चार साल पहले 30 नवंबर 2019 को हुआ था।जिनालय में भगवान पार्श्वनाथ की पद्मासन मुद्रा में 11 फ़ीट ऊंची सहस्त्रफणी प्रतिमा विधिविधान से प्रतिष्ठित की गई थी।तब संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के आशीर्वाद से मुनि अजीत सागरजी मसा, निर्लोभ सागरजी, निर्दोष सागरजी, एलक श्री दयासागरजी एवं एलक श्री विवेकानंद सागरजी महाराज के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य वाणी भूषण विनय भैयाजी के मार्गदर्शन में पंचकल्याण महोत्सव सम्पन्न हुआ था। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.