ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कांग्रेस विधायक का भाजपा के पूर्व, वर्तमान पार्षदों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

कांग्रेस विधायक का भाजपा के पूर्व, वर्तमान पार्षदों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

खिरकिया के छीपाबड़ में सोमवार शाम को भाजपा के पूर्व और वर्तमान पार्षदों ने हरदा से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक डॉ आर. के दोगने का स्वागत कर उनका मुंह भी मीठा कराया गया है।जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस मामले में चर्चा करने के दौरान भाजपा पार्षद राजेश मालाकार का कहना है कि उनके वार्ड के लोगों ने उन्हें विधायक दोगने के आने पर बुलाया जिसके चलते वे वार्ड के लोगों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए सहज ही वहां पहुंच गए।उन्होंने कहा कि इस बात को राजनीति से जोड़ा जाना उचित नही है। दरअसल सोमवार को नवनिर्वाचित विधायक डॉ आर के दोगने खिरकिया क्षेत्र के मतदाताओं का अपनी जीत के बाद आभार जताने खिरकिया पंहुचे थे।
इस दौरान भाजपा के पूर्व पार्षद मानसिंह पंवार जो कि खिरकिया मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष रहे शैतान सिंह पंवार के छोटे भाई है। जो कि पूर्व मंत्री कमल पटेल के करीबी लोगों में माने जाते है। जहां पर वार्ड-14 से भाजपा पार्षद राजेश मालाकार, पूर्व पार्षद पति मानसिंह सिवरिया सहित अन्य लोग शामिल हुए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.