ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

हरदा गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास शहर के राठी पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर हरदा में बाजार करने आ रही थी।
इस दौरान शहर पैट्रोल पंप तिराहे के पास ट्रक की टक्कर से महिला बाइक से अचानक नीचे गिर गई। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से निकल गया। जिसे राहगीरों की मदद से तत्काल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम चारखेड़ा के रहने वाले तोताराम टाले अपनी पत्नी सुनीता टाले (42) के साथ बाइक से बाजार करने हरदा आ रहे थे। इस दौरान राठी पेट्रोल पंप से डीजल लेकर ट्रक बाहर आ रहा था। वहीं बाइक सवार डबल फाटक की तरफ से आ रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ है।घटना के बाद मृतका के परिजन अस्पताल पहुंच गए है। जिला अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है घटना में जान गवाने वाली महिला की एक शादीशुदा बेटी है और एक बेटा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.