ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

पंचायतों में पंचों के उप चुनाव की तैयारी शुरू  रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

पंचायतों में पंचों के उप चुनाव की तैयारी शुरू  रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

 

हरदा/ जिले के विकासखण्डों की पंचायतों में पंचों के 254 रिक्त पद है। इन पदों की पूर्ति के लिये उप निर्वाचन होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने इसके लिये रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किये है। विकासखण्ड हरदा के लिये तहसीलदार रामकिशोर झरबड़े को रिटर्निंग आफिसर तथा नायब तहसीलदार हंडिया सुश्री लवीना घाघरे को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार विकासखण्ड खिरकिया के लिये तहसीलदार खिरकिया  राजेन्द्र पंवार को रिटर्निंग आफिसर व नायब तहसीलदार सिराली भगवान दास तमखानिया को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड टिमरनी के लिये तहसीलदार टिमरनी प्रमेश जैन को रिटर्निंग आफिसर तथा नायब तहसीलदार रहटगांव सुश्री रश्मि धुर्वे को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड हरदा की ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत पद के लिये नाम निर्देशन पत्र तहसीलदार न्यायालय हरदा में प्राप्त किये जायेंगे। इसी तरह विकासखण्ड खिरकिया की ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत पद के लिये नाम निर्देशन पत्र तहसीलदार न्यायालय खिरकिया में प्राप्त किये जायेंगे। विकासखण्ड टिमरनी की ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत पद के लिये नाम निर्देशन पत्र तहसीलदार न्यायालय टिमरनी में प्राप्त किये जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.