ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

सांसद उइके जिला पंचायत अध्यक्ष शाह हुए यात्रा में शामिल

हरदा/ विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को जिले के ग्राम सोनतलाई, कचबैड़ी, पचौला, चिकलपाट, रामटैकरैयत व कुकड़ापानी पहुँची। गांव में संकल्प यात्रा के पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्राम कुकड़ापानी में सांसद दुर्गादास उइके संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। सांसद श्री उइके ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिलाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारम्भ की गई है। इस यात्रा के तहत भारत सरकार से प्राप्त प्रचार वाहन आगामी 26 जनवरी तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों का दौरा करेगा। इस अवसर पर सांसद श्री उइके ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये। ग्राम कुकड़ापानी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर मरीजों को चिकित्सकों द्वारा दवाई दी गई। सांसद श्री उइके ने चिकलपाट में भी हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में जिला पंचायत गजेन्द्र शाह पूर्व जनता अध्यक्ष जगदीश सोलंकी एसडीएम अशोक कुमार डेरिया सचिव शशिकांत मालवीय सचिन पाटील सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.