ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन स्तर में हुआ सुधार’ -सांसद उइके

सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन स्तर में हुआ सुधार’ -सांसद उइके

संकल्प यात्रा’ के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताया
फोटो
हरदा/ जनकल्याण की प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने के लिये भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ बुधवार को ग्राम ऊवां, सांवलखेड़ा व कड़ोलाराघौ पहुँची। ग्राम ऊवां में सांसद दुर्गादास उइके और जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया के साथ-साथ संयुक्त कलेक्टर के.सी. परते भी विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। सांसद श्री उइके ने इस अवसर पर ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में केन्द्र सरकार द्वारा प्रारम्भ जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। गत 9 वर्षों में करोड़ों गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला है। करोड़ों परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन और स्वच्छ शौचालय की सौंगात मिली है। देश के करोड़ों बेरोजगार नागरिकों को मुद्रा योजना व अन्य रोजगारमूलक योजनाओं में ऋण व अनुदान की सुविधा मिलने से उनके परिवार के आर्थिक स्तर में क्रांतिकारी बदलाव आया है।ग्राम सांवलखेड़ा व कड़ोलाराघौ में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में समझाया गया। साथ ही किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किये गये। इस दौरान ग्राम सांवलखेड़ा व कड़ोलाराघौ में किसानों के समक्ष ड्रोन से नेनो यूरिया छिड़काव की प्रक्रिया के बारे में भी समझाया गया। ग्राम सांवलखेड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह ने उन्नत किसानों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये। जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने ग्राम कड़ोलाराघौ में विद्यार्थियों के बीच हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किये और उपस्थित ग्रामीणों को विकसित भारत के संबंध में शपथ दिलाई। इसके अलावा गांव के उन्नतशील किसान अवध हीरे ने प्राकृतिक खेती के लाभ के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी और अपनी सफलता की कहानी सुनाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.