ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

दहेज प्रथा के हाई प्रोफाइल मामले में राजस्थान पुलिस पहुंची हरदा

दहेज प्रथा के हाई प्रोफाइल मामले में राजस्थान पुलिस पहुंची हरदा

हरदा/ दहेज प्रथा के हाई प्रोफाइल मामले में आज राजस्थान पुलिस पहुंची जहा उन्होंने आरोपियों के घर और भोजनालय पर सर्चिंग कि पर कोई नहीं मिला। हरदा शहर कि अन्नपूर्णा भोजनालय के संचालक व उसके बेटे पर राजस्थान के उदयपुर महिला थाने मे दहेज प्रथा और 420 का ममला दर्ज है। जिसमे आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए हरदा पहुंची राजस्थान पुलिस। शहर की बड़ी सिंधी कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार पर उनकी बहू ने राजस्थान के उदयपुर महिला थाने में दहेज प्रताड़ना और 420 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इस मामले मे आज राजस्थान पुलिस आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए हरदा पहुंची लेकिन आरोपी नहीं मिलने से पुलिस को बेरंग लौटना पड़ा। पुरा मामला इस प्रकार है कि राजस्थान उदयपुर के प्रतान नगर निवासी पीड़िता की शिकायत पर हरदा निवासी उसके पति हिमांशु पेशवानी, अन्नपूर्णा भोजनालय के मालिक व ससुर गुरुमुख दास पेशवानी सहित अन्य लोगो के खिलाफ भादवि की धारा 354, 420, 498 ए, 406, 323 और 341 में केस दर्ज किया था। उदयपुर महिला थाना प्रभारी रमेश कव्या के निर्देश मे आज एक टीम हरदा पहुंची आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए जहा हरदा सिटी कोतवाली पुलिस कि मदत से आरोपियों के घर एवं भोजनालय पर सर्चिंग कि पर कोई नहीं मिले इस राजस्थान पुलिस को वापस लौटना पड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.