ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों एवं लोकसभा चुनाव के संबंध में मंडल की बैठक संपन्न,

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों एवं लोकसभा चुनाव के संबंध में मंडल की बैठक संपन्न,

खिरकिया। शहर के आनंदनगर में राजपूत समाज के नवीन भवन में सोमवार को भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कलम ने की। भाजपा के आगामी कार्यक्रमों एवं लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए वर्ष में नई उमंग और उल्लास के साथ पार्टी का काम करने का संकल्प लिया। बैठक में नमो ऐप के माध्यम से संगठन के प्रत्येक कार्य को केन्द्रीय नेतृत्व तक सीधा भेजने की व्यवस्था एवं संगठन एप के माध्यम से प्रत्येक पदाधिकारी का प्रवास सुनिश्चित होकर होने वाले कार्यक्रमों में उपस्थिति, हितग्राहियों के साथ फोटो अपलोड करने, पार्टी का सदस्यता अभियान, 24 जनवरी से नव मतदाता अभियान, लोकसभा हेतु जन-मत सर्वेक्षण, माइक्रो डोनेशन अभियान, मतदाता चेतना अभियान, गांव चलो अभियान, लाभार्थी संपर्क, अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के उद्घाटन हेतु पीले चावल देकर धर्मप्रेमी लोगों को आग्रह करने सहित अन्य कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए रूपरेखा तय की गई। बैठक में मंडल प्रभारी ओम चौहान जनपद उपाध्यक्ष मोहन सोलंकी, सांसद प्रतिनिधि बलवंत सिंह मंडल महामंत्री लखन मंडराई किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत राजपूत कार्यालय मंत्री राजकुमार गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष बृजेश राजवीर मंडल उपाध्यक्ष सोनू तिवारी मंत्री बबलु पवार मंत्री नारायण युवा महामंत्री बालकृष्ण बैरागी आईटी सेल के प्रभारी संजू मीणा एवं हमारे मंडल के बूथ अध्यक्ष महामंत्री शक्ति केंद्र के प्रभारी और हमारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता वंदू लाला अमरूते सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.