ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

युवक का शव क्षत-विक्षत रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा मिला, संदिग्ध हालत में मौत होने की आशंका

युवक का शव क्षत-विक्षत रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा मिला, संदिग्ध हालत में मौत होने की आशंका

खिरकिया / छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भिरंगी के पास रेलवे ट्रैक के पास बुधवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत रेलवे ट्रैक के
बीच पड़ा मिला है आशंका जताई जा रही है कि युवक ने बीती रात ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी है। छीपाबड़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए खिरकिया भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खिरकिया तहसील के ग्राम मरदानपुर के रहने वाले आनंद पिता रामरतन मीणा उम्र करीब 35 साल का शव बुधवार सुबह भिरंगी रेलवे स्टेशन के पास खंभा- 649 और 650 के बीच सुबह रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला था।
जिसकी सूचना ट्रैक पर गश्त कर रहे ट्रैक मैन ने स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने मेमो छीपाबड़ थाने भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं खिरकिया अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक की बाइक भिरंगी से कुछ दूरी पर एक ढाबे पर खड़ी मिली है। वही शव नग्नावस्था में मिलने से संदिग्ध हालत में मौत होने की आशंका जताई जा रही है। छीपाबड़ थाना प्रभारी निकिता विल्सन का मानना है कि जांच के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने बताया कि डाउन ट्रैक के बीच शव पड़ा मिला है।बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था, जो कि खेती करता था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात मृतक ने अपने बड़े भाई को कोई मैसेज भी किया है। मृतक आंनद मीणा भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा का रिश्तेदार बताया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.