ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

12 वी कक्षा के छात्र कार्तिक के साथ मारपीट

12 वी कक्षा के छात्र कार्तिक के साथ मारपीट

हरदा। रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बालागांव में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लोट रहे 12 वी कक्षा के छात्र कार्तिक भिलाला के साथ स्कूल के एक छात्र और उसके दोस्तो ने मिलकर मारपीट की। छात्र कार्तिक ने पुलिस को बताया कि में स्कूल की छुट्टी के बाद साढ़े चार बजे अपने गांव कुकरावद लोट रहा था। तभी रास्ते में युवक विवेक ओनकर , कपिल मेहरा, सुरज काजवे सहित अन्य पांच साथीयो ने घेरकर सड़क से अंदर खेत में ले जाकर बेल्ट लात घुसे से मारपीट की छात्र के शरीर पर जगह जगह मारपीट के निशान है।पीड़ित छात्र के साथ उसका एक दोस्त हरिशंकर भी था। उसे भी गाली गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।छात्र ने अपने चाचा विनोद भिलाला को फोन करके पूरी जानकारी दी। उसके बाद परिजन गांव बालागांव घटना स्थल पहुंचे।
छात्र का आरोप है की मारपीट करने के बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए  भाग गए। युवक जाते जाते बोलकर गए की किसी को भी मारपीट का बताया या रिपोर्ट डाली तो तुझे जान से खत्म कर देगे। युवकों ने मारपीट का वीडियो वायरल करने की धमकी दी है।हरदा मगरधा मार्ग पर बाला गांव के गांव बाहर नाले के पास की यह पूरी वारदात है।छात्र कार्तिक ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया कि आठ दिन पहले सुरज काजवे से स्कूल में हमारा मामूली विवाद हुआ था।वह मेरी स्कूल में झूठी बदनामी कर रहा था। उसी बात को लेकर आज सात आठ युवकों एक राय होकर मुझे जान से मारने के उद्देश्य से बेल्ट से मारपीट की उनके पास लोहे का पाइप भी था। मारपीट का उनके साथियों ने विडियो भी बनाया है। और मुझे कहा कि कल से स्कूल आयेगा तो जान से खत्म कर देगे।
छात्र शुक्रवार शाम को हरदा सिटी कोतवाली पहुंचा।
इनका कहना है।
छात्र के साथ मारपीट की घटना हुई है। घटना स्थल रहटगांव थाना क्षेत्र के अंदर का है।छात्र का मेडिकल करवाया है।मामला शून्य पर कायमी कर केस डायरी रहटगांव भेज देगे।संतोष सिंह चौहान टी आई सिविल लाइन हरदा

Leave A Reply

Your email address will not be published.