ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

संकल्प यात्रा’ के दौरान उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस सिलेंडर वितरित किए

संकल्प यात्रा’ के दौरान उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस सिलेंडर वितरित किए

हरदा/ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ शनिवार को जिले के ग्राम रहटगांव पहुँची। रहटगांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में सांसद डी.डी. उइके जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह शामिल हुए। सांसद श्री उईके ने उज्जवला योजना के तहत हितग्राहियों श्रीमती शिवकुमारी बाई एवं लता बाई को मौके पर गैस सिलेंडर का वितरण किया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने उज्जवला योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। सांसद श्री उईके ने इस अवसर पर कहा कि नागरिकों को पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई है। यह यात्रा आगामी 26 जनवरी तक लगातार जारी रहेगी। उन्होने कहा कि सरकार की योजनाओं से देश के करोड़ों परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.