ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

फोटोग्राफी कला के लिए हरदा के संजय कुमार को मिला नैनीताल उत्तराखंड में सम्मान

फोटोग्राफी कला के लिए हरदा के संजय कुमार को मिला नैनीताल उत्तराखंड में सम्मान
 
हरदा जिले के एक युवा को अपनी कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया गया है। जानकारी के अनुसार
उत्तराखंड प्रदेश के नैनीताल में 6 से 9 जनवरी तक राष्ट्रीयस्तर पर फोटोग्राफी कार्यशाला, प्रसिद्ध फोटोग्राफर धर्मेंद्र शर्मा इंदौर के द्वारा आयोजित की गई थी। 
जिसमे पूरे देश से 40-45 फोटोग्राफरो को शामिल होने का अवसर मिला। जिसमे प्रदेश स्तर पर हरदा के युवा संजय प्रजापत को शामिल होने का अवसर मिला था। उसमे उनके द्वारा अपनी फोटोग्राफी कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देश के प्रसिद्ध मेंटर राजा अवस्थी, रायपुर छत्तीसगढ़  एवं  विपुल शर्मा, चंडीगढ़ के द्वारा शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात है कि संजय हरदा के एक उभरते हुए फोटोग्राफर है जो अपनी फोटोग्राफी कला के लिए जाने जाते है। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यो और नेपाल से आए 40-45  छायाकारों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। आयोजन में  प्रतिभागियों को चित्रों में निखार लाने की विधि के बारे में सिखाया, फोटोग्राफी एवं सिनेमैटोग्राफी एवं नई तकनीक के बारे में जानकारी दी गयी। संजय की सफलता पर परिवार और इष्ट मित्रो ने बधाई दी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.