ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कारसेवा के लिए निकले थे पूर्व विधायक अग्रवाल, चित्रकूट में कर लिए गए थे गिरफ्तार कारसेवा में साथी भंडारी ने बतायी कारसेवा के दौर की दास्तां

कारसेवा के लिए निकले थे पूर्व विधायक अग्रवाल, चित्रकूट में कर लिए गए थे गिरफ्तार
कारसेवा में साथी भंडारी ने बतायी कारसेवा के दौर की दास्तां

 

खिरकिया। वर्षो से प्रतीक्षारत राम मंदिर का निर्माण हो चुका है, एक दिन बाद मंदिर का उद्घाटन होगा। जहां रामलला विराजेंगे, उस स्थान के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। इस संघर्ष को कारसेवा का नाम दिया गया। वर्ष 1992 में जब कारसेवा के लिए देश भर के कोने कोने से लोग पहुंच रहे थे, वही नगर से भी कारसेवक अयोध्या पहुंचे। जिसमें से कुछ आयोध्या तक पहुंचने में सफल रहे, तो वही कुछ को पुलिस रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया, जिससे वे अयोध्या तो नही पहुंचे सके, लेकिन कारसेवक के रूप में अपना जज्बा पेश किया। जिसमें से ही पूर्व विधायक स्व. बद्रीनारायण अग्रवाल गुरूजी भी। जिन्होने विधायक रहते हुए कारसेवा के लिए अयोध्या पहुंचने की ठानी। जिसमें उनके साथ पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक भंडारी भी थे। देश भर से आने वाले कारसेवको को रोकने के लिए चप्पे चप्पे पुलिस तैनात की गई थी। जिसके चलते वे ट्रेन से भोपाल पहुंचे। जहां से अन्य कारसेवको के साथ सतना और फिर सतना से चित्रकुट पहुंचे थे। चित्रकुट से अयोध्या जाने की रणनीति थी, लेकिन दोनो को पुलिस ने चित्रकुट में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और
अयोध्या नही पहुंच सके, लेकिन उन्होने अपने आराध्य देव भगवान राम के मंदिर और घर के लिए अपनी आवाज बुलंद की। चर्चा में अशोक भंडारी ने बताया कि पूर्व विधायक स्व. बद्रीनारायण अग्रवाल लोगो के बीच नही है, वे हमेशा से राम मंदिर बनते और रामलाल विराजित होते देखना चाहते थे, लेकिन अब उनका सहित देशवासियों का सपना साकार हो रहा है। 22 जनवरी को रामलाल विराजित होंगे, सभी कारसेवको के लिए यह सुखमय होगा।शिलापूजन में लिया था सक्रिय भाग, मिला विधानसभा टिकट, कांग्रेस के गढ़ में बने थे विधायक अयोध्या में हुई कारसेवा के पूर्व चली रामलला की शिला पूजन के लिए चलाए गए अभियान में पूर्व विधायक बद्रीनारायण अग्रवाल ने उन्होंने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। पूर्व के संठगन के कार्य एवं राम मंदिर निर्माण अभियान में सक्रिय हिस्सा लेने की वजह उन्हे भाजपा से विधानसभा का टिकट मिला था। जिसमें उन्होने कांग्रेस के गढ़ में किला भेदते हुए विधायक बने थे। तब से हरदा विधानसभा बीजेपी का गढ़ सी बन गई विधायक बनने के बाद वे कारसेवा के लिए निकले थे
Leave A Reply

Your email address will not be published.