ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर सिंह ने बैरागढ़ के दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया

कलेक्टर सिंह ने बैरागढ़ के दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया

हरदा/ कलेक्टर आदित्य सिंह ने पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के साथ सोमवार को ग्राम बैरागढ़ का दौरा कर वहां की जा रही कार्यवाही का जायजा लिया। उन्होने दुर्घटना के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए गिराने की कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार व कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सुभाष पाटिल को दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिये कि दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र में विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त व जल चुके वृक्षों को भी निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए हटाने की कार्यवाही की जाए। उन्होने सीएमओ श्री पाटीदार से आईटीआई के आश्रय स्थल में निवासरत परिवारों की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने के लिये उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम के.सी. परते को निर्देश दिये कि आईटीआई में बनाये गये आश्रय स्थल में नियमित रूप से जाकर वहां रूके दुर्घटना प्रभावित परिवारों के लिये की गई व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.