ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर सिंह ने बस स्टैंड, रेन बसेरा और प्रधानमंत्री आवास देखे

कलेक्टर सिंह ने बस स्टैंड, रेन बसेरा और प्रधानमंत्री आवास देखे

हरदा/ कलेक्टर आदित्य सिंह ने बुधवार को शहर के बस स्टैंड, रेन बसेरा, पीएम आवास, निर्माणाधीन संजीवनी क्लीनिक, नेहरू पार्क, पीलियाखाल में पीएम आवास योजना के तहत शहरी गरीबों के लिए निर्मित आवास देखे।
कलेक्टर श्री सिंह ने पीलियाखाल में पीएम आवास योजना के तहत बने भवनों के किचन व वाशरूम में पानी व बिजली की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होने फाइल वार्ड में निर्माणाधीन संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण भी किया और क्लीनिक के प्रवेश द्वार पर रैंप तैयार करने तथा जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को हैंड ओवर करने के लिए निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को एलबीएस कॉलेज के पास स्थित नाले की साफ सफाई व वहां लगे हुए पेड़ पौधों की कटाई के निर्देश भी दिए। उन्होने नेहरू पार्क को आकर्षक बनाने व आसपास के पथ की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने गार्डन में बंद पड़ी बच्चों की ट्रेन को सुधार कर फिर से चालू कराने के निर्देश भी दिये। उन्होने पार्क में बनी पानी की टंकी की साफ-सफाई व टॉयलेट आदि दुरुस्त कराने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सिंह ने बस स्टैंड का भ्रमण कर सीएमओ को जिला परिवहन अधिकारी से समन्वय कर बस स्टैंड पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होने बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोशनी हेतु स्ट्रीट लाइट व पेयजल व्यवस्था के लिये वाटर कूलर का बेहतर रख रखाव करने के निर्देश दिए। इस दौरान बस स्टेण्ड स्थित रेन बसेरा का भी भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.