ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

पंचायत भवनों पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंकित कराएं कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश

पंचायत भवनों पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंकित कराएं
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश

हरदा/ कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पंचायत भवन में ग्राम की सामान्य जानकारी व शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी अंकित की जाए, ताकि आमजन को उसकी जानकारी रहे। उन्होने निर्देशित किया ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल स्रोतो, धार्मिक स्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, सीईओ जनपद पंचायत, एडीओ, पीसीओ, सहित जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में एक निरीक्षण पंजी संधारित की जाए। उन्होने निर्देशित किया कि दस्तावेज के अभाव में कोई भी ग्रामीण योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहें, दस्तावेज तैयार कराने में उसकी मदद करें। शिवरात्रि पर्व पर घाटों व मंदिरों पर साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से समय सीमा में पूर्ण कराएं तथा समय-समय पर कार्यों का निरीक्षण करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.