ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

बैंक चेकिंग कर पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

बैंक चेकिंग कर पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

खिरकिया/ एसपी अभिनव चौकसे, एसडीओपी रॉबर्ट ग्रेवाल के निर्देश में छिपाबाड थाना प्रभारी निकिता विल्सन ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बैंकों के आसपास दिखने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर दोबारा नजर आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस ने उपभोक्ताओं से बातचीत कर लेनदेन करते समय सतर्कता बरतने के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी।
शुक्रवार को बैंकों की सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान को गति दी गई। इस दौरान छिपाबाड पुलिस ने बैंकों में जाकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था परखी।
साथ ही शाखा प्रबंधकों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर शक होने पर पुलिस को सूचना दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.