ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

सियॉन-रे स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाल  जन- जागरूकता रैली  

सियॉन-रे स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाल  जन- जागरूकता रैली
 
खिरकिया/ छिपाबाड महाराणा चौक पर सियॉन-रे इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्केटिंग, साइकिल रैली के माध्यम से जन- जागरूकता अभियान रैली का किया आयोजन स्कूल ने स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली को एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह खनूजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । मौके पर सड़क के किनारे की गंदगी की भी स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई । बाजार में भी स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण बनाने के लिए लोगों से आह्वान किया ।इधर, शहर के थाना चौक तक की सड़क की सफाई की। इस बीच विद्यालय के बैनर के साथ जागरूकता रैली निकालते हुए लोगों को स्वच्छता अभियान कभी ना थमने देने का आह्वान किया गया । इस अवसर पर स्वच्छ भारत, सुंदर भारत का नारा भी बुलंद आवाज में लगाया गया । स्कूल के  स्कूल संस्थापक जय सिंह राजपूत ने कहा कि देश का सच्चा सिपाही वही है जो गंदगी को मारता है । उन्होंनें कहा कि समाज का सबसे बड़ा दुश्मन गंदगी ही है । रैली के दौरान ग्रामीणों से सड़कों पर जानवर ना बांधने, कूड़ा-कचड़ा ना फेंकने तथा अपने आस-पड़ोस की सफाई हर दिन करने का अनुरोध भी किया गया ।
 इस दौरान नायब तहसीलदार देवराम जी स्कूल के शिक्षक शिक्षिका छात्राएं आदि लोग उपस्थित थे
Leave A Reply

Your email address will not be published.