ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कृषि मेले से होंगे किसान लाभान्वित : कृषि मंत्री कंषाना तीन दिवसीय कृषि मेले का किया शुभारंभ

कृषि मेले से होंगे किसान लाभान्वित : कृषि मंत्री कंषाना

तीन दिवसीय कृषि मेले का किया शुभारंभ

भोपाल : किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा है कि कृषि मेलों के आयोजन से किसान लाभान्वित होंगे। मेलों में किसानों को खेती-किसानी की अत्याधुनिक तकनीकों से अवगत होने का अवसर भी मिलता है और वे लाभान्वित भी होते हैं। कृषि मंत्री श्री कंषाना भोपाल के बिट्टन मार्केट में 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कृषि उद्यानिकी, डेयरी एवं अभियांत्रिकी मेले का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे।
कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को लाभान्वित करने के लिये निरंतर नित नये कार्य किये जा रहे हैं। इस प्रकार के उच्च स्तरीय मेलों के आयोजन से किसानों को अत्याधुनिक तकनीकों से रूबरू होने का अवसर मिलता है। खेती-किसानी की बेहतरी के लिये नवीनतम जानकारियाँ प्राप्त होती हैं। किसानों को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक लाभ दिलाने में मदद भी मिलती है। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने मेले में खेती-किसानी के लिये विकसित और निर्मित किये गये आधुनिक उपकरणों का अवलोकन किया।कृ षि मंत्री श्री कंषाना ने मेले में कहा कि हमें जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर आगे बढ़ना है। उन्होंने किसान भाईयों से आव्हान किया कि वे अपने खेतों में नैनो यूरिया का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। नैनो यूरिया के प्रयोग से खाद्य उत्पादों की पौष्टिकता बरकरार रहेगी। इससे धरती की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने मेले के आयोजन के लिये सभी संबद्ध संस्थानों को शुभकामना देते हुए कहा कि सभी मिलकर अन्नदाता के सशक्तिकरण के लिये कार्य करें। इससे समाज, प्रदेश और देश में समृद्धि आयेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.