हरदा में कल से 9 दिनों तक लगेगा स्वदेशी मेला
हरदा में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित नौ दिवसीय स्वदेशी मेले की शुरुआत 15 जनवरी से मिडिल स्कूल ग्राउंड पर होगी। मेला प्रभारी प्रणव पारे ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देना और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना है।
मेले में 136 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां स्थानीय उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी। स्थानीय महिलाओं द्वारा बनाए गए पापड़, अचार जैसे घरेलू उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भुआणा अंचल की परंपरागत कलाएं जैसे मां गणगौर उत्सव, जनजाति गीत, लोक नृत्य,
उत्सव, जनजाति गीत, लोक नृत्य, कठपुतली, गैर और काठि नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा।