ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

भाजपा के नए जिला अध्यक्ष वर्मा का हुआ स्वागत पूर्व मंत्री पटेल और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भाजपा के नए जिला अध्यक्ष वर्मा का हुआ स्वागत पूर्व मंत्री पटेल और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

हरदा में भाजपा कार्यालय कमलकुंज में मंगलवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजेश वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और केंद्रीय मंत्री दुर्गादास ऊईक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी मिली है। वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप पूर्ण निष्ठा के साथ काम करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गलहोद, नगर मंडल अध्यक्ष नीतेश बादर, पूर्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह, नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया और जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.