ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को दी 15-15 लाख की मदद

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को दी 15-15 लाख की मदद

हरदा/ गत फरवरी माह में जिले के ग्राम बैरागढ़ में हुई पटाखा फैक्ट्री विस्फोट दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के पालन में 15-15 लाख रूपये की सहायता राशि उनके खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी गई है।पूर्व मंत्री कमल पटेल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा ने पटाखा फैक्ट्री विस्फोट दुर्घटना के मृतक के परिजनों को सहायता राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि एनजीटी के आदेश दिनांक 7 जनवरी 2025 के पालन में इस दुर्घटना में मृत प्रियांशु प्रजापति निवासी खेड़ी मोहल्ला, अनुज पिता शोभाराम कुचबंदिया निवासी टंकी मोहल्ला, आबिद खां निवासी मानपुरा मोहल्ला, अयाज खान निवासी ग्राम रहटाखुर्द, बानो बी निवासी खेड़ीपुरा मोहल्ला, प्रमिला बाई चौहान निवासी बैरागढ़, कैलाश परमार निवासी नागलवाड़ी सेगांव जिला खरगोन, जेबुन बी निवासी अम्बेडकर वार्ड, पियूष पुत्र संजय निवासी बैरागढ़ के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सोमवार को कुल 9 मृतकों के परिजनों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई है जबकि इससे पूर्व 4 अन्य मृतको मुविन खान निवासी मानपुरा मुकेश बेलदार निवासी बैरागढ़ रहीम पुत्र रोशन निवासी कड़ोला उबारी तथा उषा चंदेल निवासी बैरागढ़ के परिजनों को 15-15 लाख की मदद की जा चुकी है। इस तरह सभी 13 मृतकों के परिजनों को सहायता राशि का भुगतान कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.