ग्राम कुड़वा में गंगा पूजन और यज्ञ के समापन पर हुआ भंडारा
ग्राम कुड़वा में गंगा पूजन और यज्ञ के समापन पर हुआ भंडारा
खिरकिया ग्राम कुड़वा में गंगा पूजन और यज्ञ का आयोजन किया। पूजन की समाप्ति पर रविवार को भंडारा आयोजित गया इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दो धाम की तीर्थ यात्रा से लौटे गांव के पूर्व सरपंच बाबूलाल राजपूत शिव शंकर राजपूत रघुवीर राजपूत (पठट) द्वारा गंगा जल का पूजन व यज्ञ का आयोजन किया कार्यक्र में पंडितों ने पूजा अर्चना विधि विधान के साथ यज्ञ अनुष्ठान संपन्न करवाया। इसके समापन पर रविवार सुबह 11 बजे से पूजा अर्चना करने के बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया महाआरती और हरे राम हरे कृष्ण माला का जाप किया इसके बाद हुए भंडारे में तीन हजार भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।