नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत हितग्राहियों को दी सौंगातें कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे पूर्व मंत्री कमल पटेल
हरदा/ सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सभी नागरिकों को उनकी पात्रता के अनुसार दिलाने के उद्देश्य से गत 11 दिसम्बर से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान प्रारम्भ किया गया था, जोकि 26 जनवरी तक जारी रहा। इस अभियान के दौरान जिन हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत हुए उन्हें हितलाभ वितरण करने के उद्देश्य से सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर इन्दौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य अतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी एलइडी टीवी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, एसडीएम कुमार शानु देवड़िया व मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार सहित पार्षदगण अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री श्री पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों व समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों की भलाई के लिये कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि गत एक वर्ष में प्रदेश सरकार ने अनेक विकास कार्य कराये है, जिससे नागरिकों की समस्याएं कम हुई है और उनके जीवन में खुशहाली आई है।
नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया ने इस अवसर पर कहा कि जनकल्याण अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में शिविर आयोजित किये गये। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गेहलोत ने इस अवसर पर कहा कि सरकार ने हर व्यक्ति को उसकी पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये यह अभियान प्रारम्भ किया था। जिले के हजारों नागरिकों ने इस अभियान का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का निराकरण किया है। जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती झानिया ने इस अवसर पर बताया कि जिले में जनकल्याण अभियान के दौरान कुल 300 शिविर आयोजित कर नागरिकों से प्राप्त 44393 आवेदनों का निराकरण किया गया है।हितग्राहियों को स्वीकृति प्रदान किए गए