वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात
हरदा शुक्रवार को वेयर हाउस एसोसिएशन के नेतृत्व में हरदा जिले के निजी वेयर हाउस संचालक क्षेत्रीय कार्यालय नर्मदापुरम में किराए एवं अन्य लेनदारियो को लेकर मुलाकात कर जल्द भुगतान हेतु अनुरोध किया, आर एम साहब को सभी स्थितियों से अवगत करते हुए आर्थिक परेशानियों से रूबरू करवाया, किस तरह से बैंकों के ऋण, कर्मचारियों के वेतन, भंडारित स्कंध में दवाई, स्कंध का एवं भवन का बीमा आदि मदो में अत्यंत आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा हैं, पिछले 5 वर्षो से बहुत सारा भुगतान नहीं पा रहा है, नर्मदापुरम के बाद भोपाल मध्य प्रदेश वेयर हाउस कारपोरेशन के मुख्यालय पर भी सभी लोग एम डी से मिलने पहुंचे,
लगातार लम्बे समय से भुगतान हेतु भटक रहे वेयर हाउस संचालक इन परिस्थितियों से बहुतआहत हो रहे है आने वाले समय में यदि जल्द से भुगतान की व्यवस्था नहीं बनी तो वेयर हाउस एसोसिएशन कड़े कदम उठाने पर मजबूर होगी, वेयर हाउस एसोसिएशन हरदा के अध्यक्ष आनंद गुप्ता टिमरनी, राजू माहेश्वरी सिराली, संजय भायरे मसनगांव, आयुष राठी हरदा, निमिष सिंहल टिमरनी, हेमंत शर्मा, रंजीत बिश्नोई खिड़कियां, ओ पी गुर्जर टिमरनी, तरुण चौहान करताना एवं अन्य संचालको का पूरा दल साथ था,