ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

केरोसिन तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, लूटने बर्तन लेकर दौड़ पड़े लोग

टैंकर के पलटते ही आसपास के लोग केरोसिन लूटने से लिए उमड़ पड़े

दुर्ग/भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग के नयापारा में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, नयापारा में केजू राइस मिल के सामने एक केरोसिन से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई वो केरोसिन तेल लूटने के लिए टूट पड़े। मौके पर भीड़ जमा हो गई। हर कोई टैंकर की तरफ भाग रहा था। हर हाथ में बाल्‍टी और डिबा और केरोसिल तेल लूटने की जल्दबाजी साफ दिखाई दे रही थी।

जानकारी के अनुसार दुर्ग के नयापारा में केजू राइस मिल के सामने एक केरोसिन से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही आसपास के लोग केरोसिन लूटने से लिए उमड़ पड़े। केरोसिन के सभी ब्लाक ऊपर से बंद थी लेकिन, केरोसिन रिसते हुए बाहर बह रहा था। लोग बाल्टी और डिब्बा लगाकर उसे ही भरने लगे। हालांकि समय रहते स्थिति को संभाल लेने के कारण कोई गंभीर घटना नहीं हुई।

दुर्ग के नयापारा में हुई थी घटना, बड़ा हादसा टला

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर में नयापारा दुर्ग के केजू राइस मिल के पास ये घटना हुई थी। टैंकर से पलटने के बाद उसमें से केरोसिन का रिसाव होने लगा। आसपास के लोग केरोसिन लूटने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। परिवहनकर्ता को इसकी जानकारी मिली तो उसने भी पूरी टीम को मौके पर भेजा।

पलटी हुए टैंकर से सावधानीपूर्वक केरोसिन को खाली कर दूसरे टैंकर में भरा गया और उसे वहां से रवाना किया। इसके बाद खाली टैंकर को क्रेन की मदद से सीधा किया गया। टैंकर से पलटने से सड़क पर भी केरोसिन बह गया था। जिसे मिट्टी डालकर पहले सुखाया गया और फिर उस जगह को अच्छे से साफ किया गया। ताकि उसके चलते कोई और घटना न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.