ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का किया सम्मान

हरदा। ग्राम चारखेड़ा में रामजी बाबा मंदिर परिसर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर टिमरनी के द्वारा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्बोधन शाला के वरिष्ठ आचार्य सुनील सोनी द्वारा किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों को पुष्पमाला प्रमाण पत्र एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। आचार्य सुनील सोनी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष संस्था द्वारा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जो शाला में अध्ययन करते हैं उनका सम्मान उनके गांव में जाकर किया जाता है। इससे पहले अलग-अलग गांव में जाकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ विवेक भुस्कुटे द्वारा अखंड भारत, नव भारत निर्माण, पाश्चात्य संस्कृति के बारे में ग्रामीणों को बताया एवं विद्यार्थियों से भविष्य को लेकर चर्चा की गई, कार्यक्रम का आभार व्यक्त संस्था के आचार्य अनिल पवार द्वारा किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रामजीवन खोरे, विवेक भुस्कुटे , मुकेश गैऺधर , संस्था के आचार्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.