ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के काफिले के वाहन आपस में भिड़े: स्वागत में खड़े समर्थकों के लिए रुका था काफिला, तभी पीछे से मार दी टक्कर

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में एनएच-27 फोरलेन हाईवे पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले में गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को मौके पर छोड़कर कार सवार दूसरे वाहन से काफिले के साथ निकल गए।

दरअसल केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 30 जून को चंदेरी, ईसागढ़, अशोकनगर में आयोजित सामाजिक सम्मेलनों में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इसी के चलते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे दिनारा थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहा था। दिनारा के डाकबंगला चौराहे पर स्वागत के लिए खड़े समर्थकों के लिए सिंधिया का काफिला रुका था।

इसी दौरान पीछे से आ रही एक इनोवा वाहन ने फॉलो वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। इसके बाद काफिला चंदेरी की ओर रवाना हो गया। बताया गया है कि बीती रात मौसम खराब था और हल्की हल्की बारिश हो रही थी। जिससे सड़क भी गिली थी। संभवत एकाएक वाहनों के लगाए गए ब्रेक के कारण यह घटना घटी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.