ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

अमानक बीज के नमूने पाए जाने पर सिराली के राजेश कृषि सेवा केन्द्र और माहेश्वरी सेल्स को कारण बताओ नोटिस जारी

सिराली। बीज के अमानक नमूने पाये पर संबंधित दो बीज विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है। उपसंचालक कृषि एमपीएस चन्द्रावत ने बताया कि कृषि आदान गुण नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खरीफ वर्ष 2023 में जिले में बीज के 320 नमूने लेकर अधिसूचित बीज गुण नियंत्रण प्रयोगशालाओं को भेजे गये थे।

उन्होंने बताया कि प्रयोगशालाओं से 163 परिणाम प्राप्त हुए है, जिनमें से 161 मानक तथा 2 नमूने अमानक पाये गये। अमानक नमूनों से संबंधित विक्रेता मेसर्स राजेश कृषि सेवा केन्द्र सिराली एवं मेसर्स माहेश्वरी सेल्स सिराली को बीज नियंत्रण आदेश 1983 एवं बीज अधिनियम 1966 के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर विक्रय एवं भण्डारण को प्रतिबंधित किया गया है।

उन्होंने बताया कि 7 दिवस में उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में संबंधित विक्रेताओं के विरूद्ध आगामी कार्रावाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.