ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

न0पा0 के सभी सी.सी.टी.व्ही. कैमरों का संचालन का सम्पूर्ण भार जिला पुलिस प्रशासन को सौंपा जाए – अमर रोचलानी

न0पा0 के सभी सी.सी.टी.व्ही. कैमरों का संचालन का सम्पूर्ण भार जिला पुलिस प्रशासन को सौंपा जाए – अमर रोचलानी
हरदा – नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा पूर्व में हरदा नगर के मुख्य चौक-चैराहों पर सुरक्षा की दृष्टि से सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगाए गए थे, उन सभी कैमरों के संचालन का सम्पूर्ण भार जिला पुलिस प्रशासन को सौंपे जाने हेतु नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा।
अमर रोचलानी ने बताया कि न0पा0 द्वारा कैमरें तो लगाऐ गऐ किन्तु उनका संचालन ठीक से नहीं कर पा रही है। ये कैमरे पूर्व में तो कुछ समय तक नियमित संचालित होते रहे, किन्तु कुछ समय पश्चात् से ही कुछ कैमरे चालू मिलते तो कुछ कैमरे बन्द मिलते, कुछ कैमरे तो आज तक बन्द पड़े हैं। यहाँ तक कि इन कैमरों की रिकॉर्डिंग भी नगर पालिका में बने कक्ष में नहीं हो पा रही है, पूरा सिस्टम बन्द पड़ा है, कक्ष में कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं रहता है, इन कैमरों का नगर पालिका द्वारा संचालन ठीक से नहीं किया जा रहा है। विगत् 5 माह से उक्त सभी कैमरें पूर्ण रूप से बन्द पड़े हैं, हमारे द्वारा निवेदन करने पर सी.एम.ओ. साहब द्वारा विगत् 4-5 माह से बार-बार मात्र आश्वासन दिया जा रहा है कि 1-2 दिन में चालू करवा देंगे। अमर रोचलानी ने बताया कि वर्तमान में शहर में दिन-दहाड़े चोरी एवं डकैत की घटनाऐं बढ़ती जा रही है, कोई दुकानों के सामने से लोहे की सीढ़ियाँ, जाली चुरा रहे हैं तो कोई रोड़ पर चलती महिलाओं के गहने चुरा रहा है, उसके बावजूद भी इन कैमरों की सहायता से चोरों का पता नहीं लगा पा रहे हैं, क्योंकि कैमरे तो बन्द पड़े हैं। इस बीच यदि कोई बड़ी घटनाऐं घटती है तो उसकी जवाबदारी कौन लेगा? इससे स्पष्ट है कि उक्त कैमरों की जिम्मेदारी नगर पालिका नहीं निभा पा रही है। इसलिए इन सभी कैमरों के संचालन का सम्पूर्ण भार जिला पुलिस प्रशासन को सौंपा जाना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.