ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

लंच टाइम में खेलते समय करंट की चपेट में आईं प्रायमरी स्कूल की छात्राएं, एक छात्रा की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

जानकारी मिलने पर परिजन व शिक्षकों ने आनन-फानन में तीनों बच्चियों को अस्पताल में दाखिल कराया

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटी में एक दर्दनाक हादसे में प्राथमिक शाला में पढ़ने वाली तीन मासूम बच्चियां करंट की चपेट में आ गई। हादसे में एक बच्ची की जहां मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर है। घायल बच्चियों को उपचार के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, लंच टाइम के दौरान तीनों छात्राएं खेलते हुए विद्युत तार की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गईं। जानकारी मिलने पर परिजन व शिक्षकों ने आनन-फानन में तीनों बच्चियों को वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर डॉक्टरों ने6 वर्षीय वर्षा पिता विनोद को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 वर्षीय काजल पिता महेश व 9 वर्षीय आरती पिता लालसाय का इलाज किया जा रहा है।

बताया गया कि तीनों बच्चियां दोपहर को लंच के समय भोजन करने के बाद स्कूल परिसर में ही खेल रही थी। खेलते-खेलते स्कूल परिसर स्थित पीडीएस केंद्र के दरवाजे पर पहुंची, और जैसे ही दरवाजे को पकड़ा उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आकर तीनों बुरी तरह जख्मी हो गईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.