ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

निर्विरोध निर्वाचित पंचायतें व शतप्रतिशत महिला निर्वाचित पंचायतें पुरस्कृत जिले की 36 ग्राम पंचायतों को मिली 2.75 करोड़ रूपये की पुरस्कार राशि

निर्विरोध निर्वाचित पंचायतें व शतप्रतिशत महिला निर्वाचित पंचायतें पुरस्कृत
जिले की 36 ग्राम पंचायतों को मिली 2.75 करोड़ रूपये की पुरस्कार राशि

हरदा / पंचायतराज संचालनालय द्वारा ऐसी पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है, जो निर्विरोध निर्वाचित हो अथवा जिनके सभी पदों पर महिलाएं निर्वाचित हुई हों। इसके तहत जिले की 36 पंचायतें पुरस्कृत हुई है। इन पंचायतों के खाते में शासन से प्राप्त कुल 2.75 करोड़ रूपये की राशि जमा करा दी गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित सिसोनिया ने पंचायत पुरस्कार योजना के तहत हरदा विकासखण्ड की 16 के खाते में कुल 1.38 करोड़ रूपये, टिमरनी विकासखण्ड की 7 पंचायतों के खाते में 64 लाख रूपये तथा खिरकिया ब्लॉक की 13 ग्राम पंचायतों के खाते में 73 लाख रूपये जमा कराये गये है।
*इन पंचायतों को मिला 15-15 लाख रूपये का पुरस्कार*
सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध होने पर 15 लाख रूपये पुरस्कार राशि दी जाती है। इस श्रेणी में हरदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बूंदड़ा, जिजगांव, झाड़पा नवीन, नीलगढ़ दमामी व खेड़ीनीमा तथा टिमरनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत खिड़कीव्हाला व रून्दलाय शामिल है। इन सभी पंचायतों के बैंक खाते में 15-15 लाख रूपये की पुरस्कार राशि जमा कराई गई है।
*ग्राम पंचायत केली को मिला 12 लाख रूपये का पुरस्कार*
सरपंच तथा सभी पंच महिला निर्वाचित होने पर जनपद पंचायत टिमरनी की ग्राम पंचायत केली को 12 लाख रूपये पुरस्कार राशि प्राप्त हुई है।
*इन पंचायतों को मिला 7-7 लाख रूपये का पुरस्कार*
सरपंच पद हेतु वर्तमान एवं पिछला निर्वाचन निर्विरोध होने पर जिन पंचायतों को 7-7 लाख रूपये का पुरस्कार मिला है, उनमें टिमरनी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत आलमपुर तथा विकासखण्ड हरदा की ग्राम पंचायत भादूगांव व केलनपुर शामिल है। इसके अलावा ऐसी पंचायतों को भी 7 लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाता है, जिनमें सरपंच तथा सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित होते है। इस श्रेणी में हरदा विकासखण्ड सामरधा व रहटाखुर्द तथा विकासखण्ड खिरकिया की ग्राम पंचायत बमनगांव, खुदिया, मरदानपुर व बेड़ियाकला शामिल है।
*इन पंचायतों को मिला 5 लाख रूपये का पुरस्कार*
जिन पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने गये है उन पंचायतों को 5 लाख रूपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। इस श्रेणी में जनपद पंचायत हरदा की ग्राम पंचायत नांदरा, रेलवा, कोलीपुरा, सुरजना, धुरगाड़ा, बिछोलामाल व जामली दमामी, खिरकिया जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सोमगांवकला, सारसूद, सांगवामाल, जिनवानिया, बावड़िया नवीन, महेन्द्रगांव, धनवाड़ा, बड़नगर व काल्याखेड़ी तथा टिमरनी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कुहीग्वाड़ी, उन्द्राकच्छ व गोदड़ी पुरस्कृत हुई है। इन सभी पंचायतों के बैंक खाते में 5-5 लाख रूपये जमा करा दिये गये है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.