ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

दिल्ली की बाढ़ पर आमने-सामने भाजपा और AAP, पढ़िए बयानबाजी

नई दिल्ली। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। ताजा खबर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली से है। हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में अब राहत है। वहीं उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पहाड़ का मलबा मार्ग पर गिरने के बाद यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है।

दिल्ली की बाढ़ पर राजनीति

दिल्ली की बाढ़ पर राजनीति शुरू हो गई है। राजधानी के बिगड़े हालात पर भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP), एक दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं। विवाद हरियाणा तक पहुंच गया है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बाढ़ के लिए हरियाणा से छोड़े गए पानी को जिम्मेदार बतााय तो हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, हमारे राज्य में भी पंजाब, हिमाचल प्रदेश से पानी आया है, लेकिन हम किसी को दोष नहीं दे रहे हैं। हम व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं। यमुना के किनारे जितने भी गांव और शहर हैं, सब दूर बाढ़ जैसे हालात हैं। हम जानबूझकर पानी क्यों छोड़ेंगे?

बाल-बाल बचे भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनकी नाव बीच नदी में डगमगाने लगी। भगवंत मान बाढ़ का जायजा लेने जालंधर गए थे। उसी दौरान नाव में सवाल होकर नदी पार करने लगे। जैसे ही नाव आगे बढ़ी, डोलने लगी। बैठे लोगों को संतुलन बिगड़ने लगा। दिल्ली में कम नहीं हुईं मुश्किलें दिल्ली में यमुना का पानी कुछ हम हुआ है, लेकिन निचले इलाकों में अभी भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि यमुना पर बने मेट्रो पुलों को पार करते समय लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया गया है। सभी ट्रेनें अब सामान्य गति से चल रही हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.